फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में लगाए गए 20.72 लाख पौधे

विज्ञापन
जानसठ के डीएवी इंटर कालेज में वृक्षारोपण करते हुए। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
एक दिन में लगाए गए 20.72 लाख पौधे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जनपद में निर्धारित किया गया पौधरोपण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। एक ही दिन में 20 लाख 72 हजार 570 पौधे लगाए गए। विभिन्न सरकारी विभागों के साथ ही स्वयं सेवी संगठनों, शिक्षण संस्थाओं व अन्य लोगों ने पौधे लगाए। डीएफओ सूरज ने बताया कि पौधरोपण के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं ने पौधे लगाते हुए उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
शारदेन स्कूल में प्रधानाचार्या धारा रतन पौधरोपण करते हुए कहा कि जीवन के सत्यम, शिवम, सुंदरम की रक्षा के लिए भी वृक्षों का कटाव रोकना और नए वृक्षों का रोपण आवश्यक है। नई पीढ़ी को जागरूक करना होगा। स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। नगर में कंपोजिट विद्यालय मोहल्ला सरवट में सभासद आबिद अली ने पौधरोपण किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी डा. सविता डबराल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

भोपा, मीरापुर व शाहपुर में हजारों पौधे रोपित किए
मुजफ्फरनगर। वन महोत्सव के तहत रविवार को जनपद के भोपा, मीरापुर व शाहपुर क्षेत्र में हजारों पौधे रोपित किए गए। अन्य लोगों से भी अधिकाधिक संख्या में पौधे रोपित करने का आह्वान किया गया।
भोपा। सिंचाई विभाग द्वारा गांव नंगला बुजुर्ग के निकट विभागीय जमीन पर करीब तीन हजार पौधे रोपित किए गए। एसडीओ राकेश कुमार, जेई अशरफ अली, राजेश कुमार व प्रवीण कुमार के साथ ही प्रधान जानआलम, असलम व सुशील आदि मौजूद रहे। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में भी प्रबंध समिति द्वारा पौधरोपण किया गया। दिनेश कुमार, प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार, ब्रजपाल व अंकित मौजूद रहें। शिक्षा विभाग द्वारा भी डॉ वीरपाल निर्वाल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
मीरापुर। सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या रेनू बेदी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान सागोन, गुलमोहर व अर्जुन समेत 50 किस्मों के पौधे रोपित किए गए। अंबिका जायसवाल, मनोज कुमार, सूरज कुमार, मधुलिका शर्मा, अनीता व स्वाति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहपुर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक व चेयरमैन प्रमेश सैनी ने थाना परिसर व राजकीय पशु चिकित्सालय प्रांगण में पौधरोपण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोगों से भी पौधरोपण करने व उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। भाजपा नेता सचिन सिंघल, एसओ धर्मेंद्र सिंह, डॉ संजय बालियान, एकांश त्यागी, डॉ कुलदीप त्यागी और विजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

शाहपुर में पौधा रोपित करते केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बरला इंटर कालेज में पौधारोपण करते कमिश्नर संजय कुमार- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा के नगला बुजुर्ग गांव के निकट सिंचाई विभाग की भूमि में वृक्षारोपण करते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें