फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी प्रतिमा के समक्ष रखा उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को लेकर देश में चल रही बयानबाजी पर सरोकार मित्र मंडल ने विरोध जताया। उन्होंने गांधी पालीटेक्निक में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास एवं मौन व्रत रखा।
विज्ञापन

रविवार को सरोकार मित्र मंडल के सदस्य गांधी पालीटेक्निक में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और वहां उपवास रखने के बाद मौन धारण कर बैठ गए। संयोजक रोहित कौशिक ने बताया कि गोडसेवादी मानसिकता को कुछ समय से अपने स्वार्थ के लिए जानबूझकर बढ़ावा दिया जा रहा है। समाज को चालाकी से हिंसा और प्रतिहिंसा की आग में झोंक दिया गया। गोडसे ने गांधी जी की हत्या की। लेकिन सवाल यह है कि क्या वास्तव में गांधी जी की मृत्यु हो गई। सत्य, प्रेम और अहिंसा स्थाई भाव हैं और इन भावों के रूप में गांधी रोज पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा गोडसे का महिमा मंडन किया जा रहा है। गोडसे की विचारधारा के लोग यह नहीं चाहते कि इस देश में आपसी सद्भाव एवं भाईचारा कायम रहे। उपवास पर मास्टर विजय सिंह, धनंजय सग्गू, डा. आरएन तिवारी, अश्वनी खंडेलवाल, नेमपाल प्रजापति, डा. अमित धर्म सिंह, धीरेश सैनी, पंकज चतुर्वेदी, परमेंद्र सिंह, राहुल, जय शर्मा, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें