फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पूरी ऊर्जा के साथ बढ़ें आगे: एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने कहा कि छात्र जिस क्षेत्र में भी जाएं, पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एसपी सिटी ने कहा कि छात्रों को मेहनत करनी चाहिए तथा शिक्षकों का आदर और स्कूल के लिए सम्मान की भावना रखनी चाहिए। इस अवसर पर कक्षा सात से 11वीं तक के मेधावियों को बैज देकर सम्मानित किया गया। 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 405 विद्यार्थियों को स्टार गोल्ड बैज, 80 प्रतिशत से अधिक अंक वाले 368 मेधावियों को गोल्ड बैज तथा 70 प्रतिशत से अधिक अंक वाले 305 छात्रों को सिल्वर बैज दिए गए। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या धारा रतन और प्रबंधक विश्व रतन ने सभी का आभार जताया। संचालन छात्रा नंदिनी जैन, श्रेया शर्मा, छात्र प्रणव अग्रवाल, कृष गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें