फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में भी मेधावियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर/छपार/भौराकलां/मीरापुर/भोपा। सीबीएसई हाईस्कूल में देहात क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं ने भी सफलता का परचम लहराया है। शाम को रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल पहुंचे मेधावियों का स्कूल प्रबंधन ने सम्मान किया।
विज्ञापन

मीरापुर के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक धीमान ने बताया कि निधि चौधरी व उपवन ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। ईशा अरोरा व विवेक सैनी ने 96.2 और वैभव व अदिति सुखीजा ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल निदेशक बीपी सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। शिखर शिक्षा सदन हायर सेकेंड्री स्कूल की प्रधानाचार्या रेखा त्यागी ने बताया कि प्रशांत पंवार ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। आकिब ने 93 अंकों के साथ द्वितीय व छवि ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल चेयरमैन सुशील शर्मा व प्रबंधक अनुभव शर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या शैली गांधी ने बताया कि अनु चौधरी ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। इशिका ने 92.2 व वंश ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। एमडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ओपी चौहान ने बताया कि सनी कुमार ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। आयुषी पाल ने 71.2, प्रियांशी व प्रफुल्ल शर्मा ने 70.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
सिसौली के शाश्वत पब्लिक स्कूल में वर्षा ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। निधि ने 92, नेहा ने 91.2 और तनु ने 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान हासिल किए। स्कूल प्रधानाचार्य कमल शर्मा व प्रबंधक सतेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

छपार के हैरिटेज पब्लिक स्कूल में अदिति चौधरी ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। अनिरुद्ध 91 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। स्कूल प्रबंधक नीरज बालियान, प्रधानाचार्य राहुल शर्मा व विकास ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तितावी के दीवान पब्लिक स्कूल में सुमित बालियान ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। रितिक ने 89.4, हिमांशु निर्वाल ने 89, नितिन पुंडीर ने 88, शिवानी बालियान ने 84.6, आरजू ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। प्रबंधक विपिन व प्रधानाचार्य विरेंद्र तोमर ने सभी को बधाई दी।
भोपा के न्यू वेल्किन पब्लिक स्कूल में अंजलि खरब ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। स्वाति ने 90, पायल तोमर ने 83.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधक विनय प्रधान व प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी। सेंट जेवियर ग्लोबल स्कूल रहकड़ा की प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने बताया कि दिपाली ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। सिद्धार्थ ने 90 व शगुन ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए।
शाहपुर के द स्काईलैंड स्कूल में आर्यन सिंह ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। प्रबंधक राहुल गोयल ने बताया कि वेदांत गोयल ने 89.8, तनीषा सिंघल ने 89.4 अंक प्राप्त कर क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, मेघा बालियान ने गणित विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल किए। संयम ने 89, आर्यन ने 88, मेघा ने 85, राखी व रजनीश ने 84 व कीर्ति गोयल ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें