किसानों का गन्ना समिति दफ्तर पर धरना
रोहाना। गन्ना आपूर्ति करने के लिए समय से पर्ची जारी नहीं होने पर किसानों ने समिति कार्यालय पर धरना देकर कर्मचारियों को बंधक बनाया। उन्हाेंने जल्द ही पर्चियां जारी करने की मांग की।
भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृव में किसानों ने मंगलवार को गन्ना समिति कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से पर्ची नहीं मिल रही है और गन्ना माफिया को पर्ची मिल रही है, जबकि मृतकों के नाम पेराई के अंतिम समय तक भी पर्ची जारी हो रही है। तोमर ने कहा कि किसानों के खेत में अभी तक 60 प्रतिशत गन्ना खेत में खड़ा है। अगली फसल के लिए खेत खाली नहीं हो रहे। जब तक किसानों को समय से पर्ची जारी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में समिति के कर्मचारी बेदपाल, अमित गुप्ता, राजेंद्र आदि को बंधक बनाया। धरने में जिला अध्यक्ष अखिलेश, सतीश, श्रवण त्यागी, मास्टर रामसिह, ठाकुर बलराम, ब्रजेश त्यागी आदि मौजूद रहे।