फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची नहीं मिलने पर किसानों लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। गन्ना पर्ची कम मिलने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड लालूखेड़ी पर तितावी आईपीएल मिल के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मिल अधिकारियों को अपने बीच बैठा लिया।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल अध्यक्ष धीरज लाटियान ने तितावी गन्ना मिल के प्रबंधक नागेंद्र चौधरी, सीनियर केन मैनेजर विवेक कुमार, डिप्टी मैनेजर सतेंद्र कुमार, एडिशनल मैनेजर विकास कुमार व जॉन इंचार्ज विकास कुमार को अपने बीच धरने पर बैठा लिया। चेतावनी दी कि हर सप्ताह किसानों की समस्या को लेकर लालूखेड़ी मिल कार्यालय पर पंचायत होती रहेगी। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ने से लदे ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली को सड़क पर ही रोक ली। जिसके कारण घंटों सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। दूसरे दौर की वार्ता में जीएम केन नागेंद्र चौधरी ने किसानों के बीच पहुंचकर आश्वासन दिया। कहा कि दस दिन में दस राउंड की पर्ची किसानों को दी जाएंगी। इस आश्वासन के बाद किसानों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की। सड़क पर रोके गए गन्ना लदे वाहनों को मिल के लिए रवाना कर दिया गया। धरने के दौरान अमर नाथ शर्मा, बघरा ब्लॉक अध्यक्ष विपुल निर्वाल, सुनील बुड़ीना, मनोज प्रधान, सहदेव मलिक, जयवीर जसोई, दीपक बालियान, प्रवीण, मनोज, जितेंद्र प्रधान, रामपाल अलीपुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें