फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग में जलकर एक गाय व दो बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पर स्वामी भाई समेत आग की चपेट में आकर झुलसा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। फुलास अकबरपुर गांव में छप्पर में आग लगने से उसके नीचे बंध रही एक गाय और दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। पशुओं को बचाने का प्रयास कर रहा छप्पर स्वामी और उसका भाई भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात्रि करीब आठ बजे फुलास अकबरपुर गांव निवासी इनाम के छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस दौरान जब इनाम ने छप्पर में आग लगी देखी तो उसने शोर मचा दिया। जिसके चलते आस पड़ोस के लोग वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच इनाम और उसका भाई पशुओं को बचाने के लिए छप्पर में घुसे तो वह भी आग की चपेट में आकर घायल हो गए। जिन्हें बाद में परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इनाम के मुताबिक आग लगने से छप्पर के नीचे बंधी एक गाय और दो बकरियां बुरी तरह झुलस गईं। जिनकी कुछ समय बाद मौत हो गई। इस मामले में इनाम ने कोतवाली में दी तहरीर में पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर अपने मकान की छत से उसके छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें