खरखौदा की टीम ने जीता शूटिंग वॉलीबाल टूर्नामेंट
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। शूटिंग वॉलीबाल टूर्नामेंट में हुए फाइनल मुकाबले के तीन मैचों में शुरुआती दो मुकाबले जीतकर खरखौदा की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी दूधली की टीम को पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। आयोजकों द्वारा दोनों टीमों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
चौधरी क्लब द्वारा खड़का वाला बाग के निकट मैदान में एक दिवसीय शूटिंग वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें 26 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खरखौदा की टीम ने शुरुआती दो मैच अंकों के भारी अंतर से जीतकर अपनी प्रतिद्वंद्वी दूधली की टीम को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। टूर्नामेंट समापन होने के उपरांत आयोजकों द्वारा विजेता टीम को ट्राफी व 3100 और उपविजेता टीम को 2100 रुपये नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान संजय चौधरी, चुन्नू, अंशुल, ओमसिंह, राजीव मास्टर, ललित कुमार, किट्टी, कपिल राठी, चिंटू राठी, नितिन देशवाल, नितिन कुमार, गुलाब, जुली, प्रदीप धीमान, ओमपाल, कल्लू आदि लोग मौजूद रहे।