फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने जनता की शिकायतों को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एडीएम वित्त आलोक कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्या का समाधान अधिकारी मौके पर जाकर करें। समाधान दिवस में 32 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण अधिकारी मौके पर जाकर करें। शिकायतों के निस्तारण में गड़बड़ी पाए जाने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में संभलहेड़ा के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए गांव में चकबंदी शुरु कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने चकबंदी अधिकारियों से मिलीभगत कर चकबंदी प्रक्रिया को बंद करा दिया। एडीएम ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। एसडीएम विजय कुमार, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, सीएमओ डॉक्टर पीएस मिश्रा, जसवीर सिंह तेवतिया, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समुंदर सैन, नगर पंचायत ईओ ओम गिरी, मोहम्मद इरफान आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें