फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने कलक्ट्रेट में डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। डीएम को अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी दिया। कॉलेजों पर छात्रवृत्ति वितरण में परेशान किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम अजय शंकर पांडेय को ज्ञापन दिया। प्रदेश सहमंत्री अनमोल मित्तल ने कहा कि छात्रों को जानबूझकर कॉलेज प्रशासन के द्वारा परेशान किया जा रहा है। सबसे अधिक समस्या गांधी पॉलिटेक्निक, एसडी मैनेजमेंट श्रीराम कॉलेज में आ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के सामने कठिन समस्या पैदा हो रही है। नगर उपाध्यक्ष अरिहंत त्यागी, जिला संयोजक राहुल शर्मा, नगर मंत्री अभिजीत सिंह, डीएवी छात्र संघ महामंत्री शुभम सैनी, श्रीराम कॉलेज अध्यक्ष भानू त्यागी, शुभम ठाकुर, अमन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें