छात्रों ने कराटे में जनपद का नाम किया रोशन
सिखेड़ा। गाजियाबाद के आरटूएफ कराटे एकेडमी में आयोजित हुई नेशनल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गांव मिर्जा टीला के आरटूएफ मार्शल आर्ट एकेडमी के दो छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर जनपद का नाम रोशन किया है।
शनिवार को गांव मिर्जा टीला स्थित आरटूएफ मार्शल एकेडमी के 25 विद्यार्थी गाजियाबाद में आरटूएफ मार्शल आर्ट एकेडमी में नेशनल कराटे चैंपियनशिप खेलने के लिए गए। इस दौरान आरटूएफ मार्शल आर्ट एकेडमी के छात्रों मोहम्मद जैद कुरैशी व जान अली जैदी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। एकेडमी के कोच ब्लैक बेल्ट आस मोहम्मद ने बताया कि गाजियाबाद में 25 छात्रों ने प्रतियोगिता में भागीदारी की। ब्लैक बेल्ट 4-डीएन कपिल शर्मा ने कहा कि दोनों छात्र इसी तरह मेहनत करें, तो एक दिन देश का नाम रोशन करेंगे। क्षेत्र के ग्रामीणों में छात्रों के गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी का इजहार किया है।