फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आरपीएफ और जीआरपी टीमों ने संयुक्त रूप से शनिवार को रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और सभी ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर एहतियातन चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान न केवल ट्रेनों की बोगियों में जांच-पड़ताल की गई, बल्कि प्लेटफार्म पर मौजूद मुसाफिरों व उनके सामान की भी चेकिंग की गई। हालांकि घंटों की कवायद के बावजूद कोई भी आपत्तिजनक सामान पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

दोहरीकरण से पूर्व रेलवे फाटक-48 किया गया बंद
मुजफ्फरनगर। खतौली से मुजफ्फरनगर के बीच रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का निर्माण कार्य अंतिम दौर में पहुंच चुका है। रेलवे अफसरों के अनुसार अगले एक सप्ताह के भीतर दोहरा ट्रैक शुरू होने की पूरी संभावना है, जिसके लिए खतौली-मुजफ्फरनगर के बीच दोहरे ट्रैक से संबंधित कामों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे ने मंसूरपुर में रेलवे फाटक संख्या-48 को पूरी तरह से बंद करने के आदेश कर दिए हैं। रेलवे के अफसरों ने बताया कि दोहरीकरण के बाद उक्त फाटक से यातायात जानलेवा हो जाएगा, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यातायात चालू रखने के लिए उक्त फाटक पर ऊपरगामी सेतु का निर्माण पूरा कर उसे खोल भी दिया गया है। वहीं, मंसूरपुर से एक किलोमीटर की दूरी पर इसके पास ही स्थित फाटक संख्या-47 को भी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। रेलवे द्वारा अब फाटक संख्या-48 को बहुत जल्द स्थायी रूप से बंद करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें