फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश बचाने को जातिवाद मिटाये:सत्यवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को संस्कारित बनाने की जरूरत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैदिक आश्रम काजीखेड़ा-जागाहेड़ी के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के युवाओं ने संस्कारित समाज के निर्माण का संकल्प लिया। शुक्रताल से पधारे स्वामी सत्यवेश ने कहा कि देश बचाना चाहते हैं तो जातिवाद मिटाएं।
विज्ञापन

बघरा क्षेत्र के गांव काजीखेड़ा में वार्षिकोत्सव के समापन समारोह में स्वामी सत्यवेश ने कहा कि जातिवाद को फैला कर समाज को बांटने की साजिश से बचे। स्वतंत्रता संग्राम में देश एकजुट होकर फिरंगियों के विरुद्ध लड़ा था। आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ पूरा देश एकता से लड़े। देशभक्तों, वीर सपूतों के बलिदान से युवा मातृभूमि की सेवा को प्रेरित हो। डॉ धीरज कुमार आर्य ने कहा कि वैदिक संस्कृति सत्य और सनातन है। वेद ईश्वरीय वाणी है। सत्य को जाने, फिर माने। वेदों की उपेक्षा से ही समाज में बुराइयां, पाखंड, कुरीतियां बढ़ी है। संस्कृति की रक्षा को वेद पथ पर चले। वैदिक संस्कार चेतना अभियान के संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि आदर्श माता-पिता के बच्चे संस्कारित बनते हैं। परिवार गुणों की प्रथम पाठशाला है। मां, बालक की प्रथम गुरु होती हैं। उच्च शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति के मूल्यों को जीवन में धारण करें। भजनोपदेशक वेदपाल आर्य ने भजनों में महर्षि दयानंद की महिमा बताई। पदाधिकारियों ने स्वामी सत्यवेश, डॉ. धीरज आर्य, प्रमोद कुमार आर्य को सम्मानित किया। वैद्य जयपाल सिंह, प्रधान विदित मलिक , मनोज आर्य, तपेंद्र आर्य, मोहित आर्य, रवि आर्य आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता योगेश्वर दयाल एवं संचालन सत्यमुनि ने किया। इससे पूर्व, वेदमंत्रों से यज्ञ में राष्ट्र कल्याण, शांति, सुख,समृध्दि की कामना को ग्रामीणों ने आहुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें