फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा पर दें ध्यान, तभी बढ़ेगा बेटियों का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए निकाली रैली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर आब्स एवं गाइनिक सोसायटी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली में शामिल चिकित्सकों ने महिला सुरक्षा पर अधिक ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि इसी से बेटियों के मान की रक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को रैली का शुभारंभ टाउनहॉल से किया गया। नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंवदा तोमर, पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, डीएम राजीव शर्मा की पत्नी सुधा शर्मा, सीडीओ अर्चना वर्मा ने रैली का शुभारंभ किया। सोसायटी की अध्यक्ष डा. नीरजा ने कहा कि लड़कियों की संख्या लड़कों के सापेक्ष कम है। बालिकाओं को लेकर लोगों की सोच अभी भी ठीक नहीं है। इसमें बदलाव लाना होगा। सुधा शर्मा, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, सीएमएस डॉ अमिता गर्ग ने दहेज प्रथा को समाप्त करने पर जोर दिया। कहा कि इस बुराई के कारण बेटियों को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा। आईएमए अध्यक्ष डा. यूसी गौड़ ने प्रशासन से छात्राओं की सुरक्षा पर अधिक जोर देने का अनुरोध किया। कहा कि लड़कियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा, तभी वह आगे बढ़ सकेंगी। रैली के दौरान टाउनहाल और शिव चौक पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को समान अधिकार का संदेश दिया गया। चिकित्सकों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं, देश में वो ही घर है खुशहाल, जिस घर में हो नन्हीं मुस्कान, बेटी को मत समझो भार, जीवन का है ये आधार, आदि संदेश लिखे पोस्टर लेकर शामिल हुए। डॉ नूतन जैन, डॉ इंद्राणी गुप्ता, डॉ निशा मलिक, डॉ तारिणी तनेजा, डॉ रूपम गुप्ता, डॉ मंजू प्रवीण, डॉ सुनीता जैन, डॉ विनीता सिंघल, डॉ वंदना जैन, डॉ दीप्ति अग्रवाल, डॉ रेखा सिंह, डॉ याचना सचदेवा, डॉ प्रीति गर्ग, डॉ डीएस मलिक, डॉ सुनील सिंघल, डॉ राजेश्वर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें