फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉटपुट में अरुणिमा और माधव ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉटपुट में अरुणिमा और माधव ने जीते पदक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल के वार्षिक खेल उत्सव में शॉटपुट में अरुणिमा और माधव गोयल ने अपने वर्ग मेें श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। डिस्कस-थ्रो में अर्जुन चौधरी और ऊंची कूद में वैष्णवी ने प्रथम स्थान पाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं साहस, लगन और अनुशासन से खेलों में ऊंचाईयां पा सकते हैं।
शारदेन स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक खेलों के अंतिम दिन बालिका वर्ग में शॉटपुट में अरुणिमा, सिमरनजीत कौर, कीर्ति सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग में माधव गोयल, यश धानी और रक्षित शर्मा ने पहले तीन स्थानों पर बाजी मारी। ऊंची कूद में वैष्णवी ने प्रथम, ख्वाहिश ने द्वितीय और उत्सवी ने तृतीय स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में अर्जुन चौधरी, तुषार चौधरी, अली ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। एथेलेटिक्स में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में खिलाडियों ने जोश से भाग लिया। अलग-अलग गु्रप में हुई दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वच्छ प्रतिस्पर्धा और अनुशासन सिखाते हैं। शिक्षा के साथ बच्चे खेलकूद में आगे बढ़ें। क्षमता का सकारात्मक तरीके से उपयोग करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट किया। प्रधानाचार्या धारा रतन ने स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। बेस्ट हाउस की ट्राफी होप हाउस को प्रदान की गई। प्रबंधक विश्व रतन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणवी नृत्य से किया मंत्रमुग्ध
मुजफ्फरनगर। खेल उत्सव के समापन पर छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य से मंत्र मुग्ध किया। छात्राओं ने पीटी के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सर्वोत्तम खिलाड़ी का पुरस्कार अर्जुन चौधरी एवं वैष्णवी पुंडीर को दिया गया। प्रांजल पटेल, अर्जुन प्रताप, रक्षित शर्मा ने भी पदक जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें