फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी में वायरल बुखार का प्रकोप, सैंकडों लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी में वायरल का प्रकोप
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बा और देहात क्षेत्र में वायरल बुखार का प्रकोप है। सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। सरकारी और प्राईवेट डाक्टरों के यहां मरीजों की भारी भीड़ है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। मलेरिया, चिकनगुनिया बुखार से लोग सर्वाधिक पीड़ित हैं। आलम यह है कि सरकारी अस्पताल के अलावा कस्बे के प्राइवेट डाक्टरों के क्लीनिकों पर मरीजों की भीड़ है। बुखार से जहां ग्राम भोजाहेड़ी निवासी बीस वर्षीय सोनू और ग्राम भैंसानी निवासी 55 वर्षीय सुखबीरी की मौत हो चुकी है। वहीं, कस्बा सहित ग्राम भोजाहेड़ी, बढ़ीवाला, शेरपुर, अलमावाला आदि में मरीजों की भरमार है। डॉ. संदीप कौशिक ने बताया कि अन्य बुखार के मुकाबले इस बार डेंगू के मरीज ज्यादा है। जबकि डॉ. प्रिंस त्यागी, डॉ. जावेद सलमानी का कहना है अधिकांश वायरल और मलेरिया से ग्रस्त हैं। उधर, गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा होने की जानकारी मिलने पर डाक्टरों की टीम ग्राम भोजाहेड़ी पहुंची और मरीजों की जांच कर उन्हें दवाईयां बांटी गई। डॉ. कुंवर विक्रांत ने बताया कि करीब 250 मरीजों की जांच कर 108 मरीजों की स्लाइड बनाई गयी है। जिसमें जोगेंद्र नामक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। टीम में डॉ. तैय्यब, डॉ. मुजीब, डॉ. गोपाल, डॉ. धर्म सिंह, डॉ. मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें