पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की जयंती पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 98 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने कहा कि वर्मा राजनीति में अनुशासन, ईमानदारी और उसूलों के प्रतीक थे। समाज और राष्ट्र के लिए उनकी अमूल्य सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता।
गांधी कॉलोनी के वर्मा पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में वीरेंद्र वर्मा विचार मंच की ओर से हाईस्कूल के 76 तथा इंटर के 22 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने वर्मा के जीवन से जुड़े प्रसंग बताए। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास और किसानों की समस्याओं के निराकरण में उनका जीवन समर्पित रहा। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि समाज सुधार आंदोलन में उनकी सहभागिता सराहनीय था। वैदिक संस्कृति के पोषक रहे तथा शराब बंदी, भ्रष्टाचार और अपराध के विरुद्ध आवाज बुलंद की। जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि वीरेंद्र वर्मा जिले के ऐतिहासिक नेता थे। रामपाल वर्मा, शामली से डॉ. सतेंद्र वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य महावीर सिंह राठी, सपा नेता चंदन चौहान, सोमपाल सिंह, चौधरी इंद्रजीत सिंह ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी सिंह सिंभालका और संचालन उमादत्त शर्मा एवं सुंदरपाल सिंह ने किया। इससे पूर्व वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां दी गई। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य गुरुदत्त आर्य एवं यज्ञमान कस्तूर सिंह स्नेही और जगदीश अरोड़ा रहे। इस दौरान ब्रजवीर सिंह, रमेश कुमार, नरेंद्र राठी, सत्यवीर प्रधान, समय सिंह, सुखवीर सिंह, गजेंद्र पाल सिंह, धर्मवीर मलिक, वीरेंद्र कुमार, वीरसेन, डॉ. रविंद्र, प्रमोद चौधरी, हरपाल सिंह निर्वाल, विजय, वेदप्रकाश, भोपाल सिंह, यशपाल सिंह, रणवीर सिंह, राधेश्याम शर्मा, अनूप सिंह वर्मा, ऋषिपाल, रणवीर सिंह सोटा, सतीश बालियान, मोहम्मद फारुख, डॉ. जीत सिंह तोमर, सोमपाल प्रधान, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।