फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकड़ा के दो खिलाड़ियों का प्रो कबड्डी लीग में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
काकड़ा के दो खिलाड़ियों का प्रो कबड्डी लीग में चयन
विज्ञापन

शाहपुर। गांव काकड़ा के दो कबड्डी खिलाड़ियों का चयन प्रो कबड्डी लीग के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी यूमुम्बा की टीम से लीग में प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले दोनों चयनित खिलाड़ी दो सितंबर से नासिक में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।
विज्ञापन

शाहपुर के गांव काकड़ा में स्थित काकड़ा स्पोर्ट्स क्लब के कोच मास्टर संजीव बालियान ने बताया कि गांव के दो खिलाड़ी रोहित बालियान व मोहित बालियान का चयन प्रो कबड्डी लीग के लिए यूमुम्बा की टीम में हुआ है। उन्होंने बताया कि रोहित बालियान वर्तमान में दक्षिणी रेलवे कोलकाता में टीटी के पद पर कार्यरत हैं। वह इससे पहले भी दो बार बंगलूरू बुल्स व दिल्ली दबंग की ओर से प्रो कबड्डी लीग में खेल चुका है। दूसरा कबड्डी खिलाड़ी मोहित बालियान तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका है। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी टीम के अन्य सदस्यों के साथ दो सितंबर से महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यूपी कबड्डी संघ के सचिव राजेश सिंह यादव ग्रामीण अंचल की विलक्षण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें