फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। शिवरात्रि पर मंदिरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर बुधवार देर रात तक अपने अपने शिवालयों पर पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह कांवड़ियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने नगर के श्री झारखंड महादेव शिवालय, शिवमूर्ति, थानेश्वर महादेव मंदिर, ताराचंद शिवालय, नागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिरों में समिति की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया। जिसमें कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा। उधर, गांवों में शिवालयों पर कांवड़ियों और ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें