फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का प्रदर्शन, दरोगा पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों का सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। ग्रामीणों ने एक दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन

गांव खेड़ी कुरैश के ग्रामीण एकत्र होकर बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर एक दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप था कि एक दरोगा बुधवार की शाम को गांव में गए। दरोगा ने एक ग्रामीण से किसी के घर का पता पूछा। ग्रामीण ने घर का पता बता दिया। दरोगा ग्रामीण के बताए गए पते पर गए, तो वहां पर मकान का दरवाजा बंद मिला। आरोप है कि इसी बात से गुस्साए दरोगा ने ग्रामीण के साथ अभद्रता कर दी, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण दरोगा की शिकायत करने सीओ कार्यालय पर पहुंचे थे। ग्रामीणों को कार्यालय में सीओ नहीं मिल सके। इसके कारण वे लौट गए। ग्रामीणों ने कहा कि वे इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें