फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद की रैली में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव भैंसी में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें नंगला मदौड़ में 27 जुलाई को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस हल्ला बोल, पोल खोल रैली को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

गांव भैंसी में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार में किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है। किसानों का अभी तक गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित नहीं मिला है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिद मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। जनता विरोधी इन सरकारों की पोल खोलने के लिए 27 जुलाई को नंगला मदौड़ में रैली का आयोजन किया है। इस रैली में रालोद नेता जयंत चौधरी केंद्र और प्रदेश सरकार की पोल खोलेंगे। जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने किसानों, मजदूरों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में युवा नेता राहुल अहलावत, पंकज राठी, अमित चौधरी, राहुल तोमर, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें