फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को परिवार में आदर्श परिवेश मिले:कर्मवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
योग शिविर का समापन
विज्ञापन

छपार । बसेडा के हैरिटेज पब्लिक स्कूल में एक सप्ताह तक चले योग शिविर का समापन हुआ। समारोह में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

गांव बसेड़ा में स्थित हैरिटेज पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सात दिन में ग्रहण किए गए योगा ज्ञान व अन्य क्षेत्रों में अर्जित ज्ञान को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। सभी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि स्वामी कर्मवीर महाराज ने मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने ने छात्रों को योग की महत्ता, उपयोग व गुणों के विषय में बताया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार योग द्वारा मानसिक, शारीरिक विकास व चित्त एकाग्र किया जाता है। साथ ही साथ उन्होंने अभिभावकों से भी योगाभ्यास करने तथा बालकों को घर पर एक आदर्श परिवेश प्रदान कराने का आह्वान किया। इस मौके पर नीतू चौधरी, अनुषा त्यागी, कृतिका ने कार्यक्रम का संचालन किया। अध्यापिका दीपा द्वारा छात्रों को सिखाई गई कला व क्राफ्ट वर्क की प्रदर्शनी लगाई गई। योगाचार्य यश मुदगल ने सात दिवसीय योग शिविर में छात्र-छात्राओं को प्राणायाम, आसन व ध्यान अभ्यास कराया। प्रबंधक नीरज बालियान ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य रूप से प्रधानाचार्य विकास कुमार, उमाकांत शुक्ल, विकास देशवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें