फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग लगी, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में आग लगी, महिला झुलसी
विज्ञापन

तितावी। गांव नंगला नूनाखेड़ा में अचानक मकान में आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग को बुझाने के प्रयास में एक महिला भी झुलस गई, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। आग की घटना को लेकर पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

तितावी क्षेत्र के गांव नंगला नूनाखेड़ा निवासी जयबीर पुत्र सुरेश के घर में रविवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लगने से घर में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग को बुझाने के प्रयास में जयबीर की पत्नी बीना झुलस गई। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना के समय जयबीर का परिवार खेतों में काम करने के लिए गया हुआ था। घर पर जयबीर की पत्नी बीना ही मौजूद थीं। इस घटना की जानकारी पीड़ित जयबीर को पड़ोसियों ने दी। सूचना पाकर तितावी पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें