फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे पर प्यारे संदेशों ने मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल।
विज्ञापन

रविवार को मदर्स-डे के उल्लास पर सोशल साइट्स पर आकर्षक संदेशों की भरमार हो गई। सात समंदर पार रहने वाले बेटों और बेटियों ने तो रात को 12 बजे से ही फेसबुक और व्हाट्सअप पर मम्मी के साथ आकर्षक फोटो शेयर किए। बेहतरीन संदेशों के माध्यम से मां की ममता को दर्शाया गया।
विज्ञापन

इस मौकों पर बच्चों और युवतियों में खासा उत्साह नजर आया। ग्रुपों में नए लुक के फोटो शेयर करने का सिलसिला चलता रहा। मातृ दिवस पर कानपुर से बबीता ने इंसान तो क्या देवता भी आंचल में पले तेरे, हैं स्वर्ग इसी दुनिया में कदमों के तले तेरे. भेजकर मां का सम्मान बढ़ाया। दिल्ली से मोनिका ने जिंदगी में ऊपर वाले से इतना जरूर मांग लेना, मां के बिना कोई घर ना हो... मां के आत्मीयता को फेसबुक पर पोस्ट की। रुड़की से अंशु ने नींद अपनी भूलाकर सुलाया हमको, आंसू अपने गिरा कर हंसाया हमको, दर्द कभी न देना उस खुदा की तस्वीर को, खुदा भी कहता है मां जिसको.. संदेश शेयर कर सोशल साइटस पर जलवा बिखेरा। बेटों और बेटियों ने मां को उपहार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें