फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता और युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता और युवक लापता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र से एक विवाहिता और युवक लापता हो गए। विवाहिता का अपने पति से विवाद चल रहा है। युवक दिल्ली में इंटरव्यू देने गया था। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज करके जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पर मोतीमहल की बिमला ने अपनी बेटी प्रीति की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि प्रीति की शादी हरिद्वार में हुई थी। तीन साल पहले पति से विवाद के चलते वह अपने मायके में आ गई थी। यहां चुंगी नंबर दो क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी। 18 अप्रैल को वह अपनी ननद के पास लक्सर के ग्राम सेठपुरा जाने की बात कह कर घर से गई थी, मगर लौट कर नहीं आई। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला निवासी सुहेल अहमद पुत्र परवेज 15 अप्रैल को दिल्ली में इंटरव्यू देने गया था, मगर लौट कर नहीं आया। परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने उसके पिता परवेज की ओर से गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें