हिंदू समाज के गौरव थे महाराणा प्रताप
चरथावल। रोनी हरजीपुर गांव में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप को पूरे समाज का ऋणी बताया। राजपूत समाज के वरिष्ठ नेता शेर सिंह राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप ने हमेशा जाति और मजहब से परहेज रखते हुए हिंदू समाज की आन बान और शान की रक्षा के लिए कार्य किया था।
शनिवार को रोनीहरजीपुर गांव में स्थित जूनियर हाईस्कूल में महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित समारोह हवन पूजन से शुरू हुआ। भाजपा विधायक विजय कश्यप रहे। ब्रह्मचारी मृगेंद्र आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। राजपूत समाज के वरिष्ठ नेता शेर सिंह राणा मुख्य अतिथि रहे। महाराणा प्रताप पूरे हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते थे। जाति मजहब को छोड़कर उन्हें किसी भी जाति से नहीं जोड़ना चाहिए। राजपूत का अर्थ है दूसरे की रक्षा करना। बकौल उनके समाज को जब भी उनकी आवश्यकता पड़ेगी, वह हाजिर होंगे। उन्होंने कहा कि युवा नौकरियों में जुड़कर समाज और राष्ट्र के उत्थान में सहभागी बनें। योग साधना आश्रम बघरा के स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि हिंदू समाज महाराणा प्रताप का पूरा हिंदू समाज ऋणी है। महाराणा प्रताप ने हिंदू समाज के गौरव का बढ़ाने के लिए अकबर की आधीनता स्वीकार नहीं की, बल्कि घास की रोटियां खाकर पेट भरा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल ठाकुर और हरियाणा के मोहर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने संबोधित किया। अध्यक्षता हरियाणा के यशपाल राणा और संचालन ब्रह्म सिंह ने किया। इस मौके पर विक्रम सिंह, अमरीश पुंडीर, युवा भाजपा नेता राहुल पुंडीर, गगन सोम, मच्छंदर सिंह पुंडीर, विपिन पुंडीर, ग्राम प्रधान कप्तान सिंह, प्रवीण राणा, अंकुर राणा, राजेंद्र पुंडीर, राकेश पुंडीर बिरालसी, प्रमोद पुंडीर, संजय पुंडीर रामपुर मौजूद रहे।