फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना ने एआरटीओ का घेराव कर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना ने एआरटीओ का घेराव कर किया हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ का घेराव कर जमकर हंगामा किया। स्कूली बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए खटारा हो चुके स्कूली वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एआरटीओ राजीव कुमार बंसल का घेराव किया। शिवसेना नेता शैलेंद्र शर्मा का आरोप था कि स्कूलों के बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखा जा रहा है। स्कूल संचालकों द्वारा बच्चों को लाने ले जाने के लिए खटारा और पुराने वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है। बच्चों से भरी गाडी को चालक अंधाधुंध तरीके से दौडाते है। स्कूल संचालक पैसे बचाने के चक्कर में नये वाहन नहीं खरीद रहे है। जिस पर एआरटीओ ने कहा कि इस संबंध में अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे बसों को पकड़ कर सीज किया जाएगा। इस दौरान मुकेश त्यागी, राजेश शर्मा, देवेंद चौहान, बिजेंद्र वर्मा, मंगतराम, राजन वर्मा, शैलेंद्र शर्मा, जितेंद्र, अमित कश्यप, उज्जवल पंडित, ललित रूहेला, सोनू सैनी, विक्की सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें