खतौली। रतनपुरी के गांव फुलत मदरसा दारुल उलूम रहिमिया में सालाना इजलास जलसा छह मई रविवार के दिन होगा। दीनी जलसे में मौलाना सैय्यद बिलाल हुसैन थानवी, शाह अतीक अहमद खानका रायपुरी, डॉ. शाह शफीक अहमद, मौलाना कलीम सिद्दीकी सहाब, मौलाना हसिनुद्दीन बिजनौर, मुफ्ती मोहम्मद मुस्तकीम हापुड़, मौलाना इलियास साहब, पूर्व विधायक मौलाना जामील अहमद, मौलाना सय्यद अब्दुल कलाम आदि उलेमा दीनी जलसे में खिताब फरमाएंगे। यह दीनी जलसा एक दिवसीय होगा, जो सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे दुआ होने के बाद जलसा समाप्त हो जाएगा। मदरसा संचालक कारी हिफजूरहमान ने यह जानकारी दी।
5.55 करोड़ का भुगतान
मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल ने प्रधान प्रबंधक ने बताया कि 12 मार्च से 19 मार्च तक क्रय किए गन्ने का भुगतान 5.55 करोड़ रुपये बैंकों में भेज दिया गया है। पेराई सत्र 2017-18 का अब तक 106.72 करोड़ किसानों का गन्ने का भुगतान कर दिया गया है। जिससे 14344 किसानों को भुगतान प्राप्त हुआ है।