प्ले स्कूल में बच्चों ने मचाया धमाल
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित मदरर्स प्राईड प्ले स्कूल में टैडी डे सेलीब्रेशन में बच्चों ने खूब आनंद लिया। बच्चे अपने घरों से अपनी मनपसंद के टैडी लेकर स्कूल में पहुंचे। स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अवसर प्रदान करना है, जिसमें वह अपने मनपंसद खिलौने के बारे में अपने अन्य सहपाठियों व शिक्षकों से बात कर सके। खिलौने से जुड़ी हुई रोचक कहानियां सुना सके। कार्यक्रम में अमरेंद्र, आरिका, पारशवी, अर्नव, राघव शर्मा, ध्रुवी, श्रेयस, काव्य, गीतांजली, ग्रवित, वैष्णवी गोयल, दिव्या, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।
प्रतिभा खोज परीक्षा में छाए मेधावी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा कराई गई। कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रिया पुंडीर, वैशाली, मुस्कान, अनुष्का मेधावी छात्राएं घोषित हुई।
बच्चों को किया पुरस्कृत
मुजफ्फरनगर। पार्श्वनाथ जूनियर हाईस्कूल बिहारी का वार्षिक परीक्षाफल समारोह आयोजित हुआ। कक्षा एक से आठ तक में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि सांसद डॉ संजीव बालियान ने पुरस्कृत किया। इस दौरान विवेक बालियान, नकुल, प्रवीण कुमार, नवीन जैन आदि मौजूद रहे।
उर्दू की मौखिक परीक्षा सात मई को
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्या ने बताया कि जिन छात्राओं ने एमए फाइनल प्राईवेट उर्दू की परीक्षा दी है, उनकी मौखिक परीक्षा सात मई को सुबह दस बजे आईएन कालेज मेरठ में होगी।