युवती के धर्म परिवर्तन पर शिवसेना ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। युवती के धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर मंगलवार को शिवसेना ने एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन किया। एसपी सिटी से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शिवसेना के जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार और नगर प्रमुख देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिले। उन्होंने मोहल्ला महमूदनगर निवासी एक महिला और गांव हरसौली निवासी एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि दोनों लड़कियों को डांस पार्टी के नाम पर उनका शोषण कर रहे हैं। इन लोगों ने छह वर्ष पूर्व एक युवती का धर्मांतरण कर उसका शोषण कर रहे है। अन्य कई युवतियों का भी शारीरिक शोषण किया जा रहा है। एसपी सिटी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उक्त दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। एसपी सिटी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुकेश त्यागी, राजेश शर्मा, चमन लाल, गौरव गर्ग, वैभव यादव, राजन वर्मा, प्रदीप जैन, धीरेंद्र, अमित कश्यम, अनुज, आदित्य आदि मौजूद रहे।