फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री द्वारा जिला कार्यकारिणी भंग कर जानसठ तहसील के दो लेखपालों को संयोजक बनाकर छह माह में चुनाव कराने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा यह पत्र भेजकर जिला कार्यकारिणी को भंग करने के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि जिला कार्यकारिणी को भंग कर जानसठ तहसील के लेखपाल रविंद्र कुमार को संयोजक व पद्म सिंह को सह संयोजक बनाकर आगामी छह माह में चुनाव कराने के दिशा निर्देश दिए है। लेखपाल रविंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान जिला अध्यक्ष द्वारा त्यागपत्र देने के बाद जिला कार्यकारिणी द्वारा एक प्रस्ताव पारित कर जिला अध्यक्ष का चुनाव 13 मई तक कराने की तिथि निर्धारित की गई थी। जिसे प्रदेश कार्यकारिणी ने मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश महामंत्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जिला कार्यकारिणी भंग कर छह माह में चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही चुनाव करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें