फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र पर तौल शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र पर तौल शुरु
विज्ञापन

भोपा। गेहूं क्रय केंद्र सहकारी संघ भोपा पर तौल प्रारंभ हुई। केंद्र पहले ही दिन दो किसानों ने 90 क्विंटल गेहूं विक्रय किया। सहकारी संघ पर 1735 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

भोपा स्थित सहकारी संघ पर गेहूं की तौल सोमवार को प्रारंभ हो गई है। पहले ही दिन रहकड़ा निवासी किसान सरदार गुरमेल सिंह ने 70 क्विंटल से भी अधिक गेहूं सहकारी संघ को दिया। इसके अलावा भोपा निवासी किसान अनुज मलिक ने भी लगभग 20 क्विंटल गेहूं सहकारी संघ को बेचा है। एमडी विरेंद्र कुमार, तौल प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गेहूं लाने वाले किसान को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 1735 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है। तौल प्रभारी विनोद ने बताया कि इस बार किसान से गेहूं उतरवाई, सफाई आदि की रकम किसान की जेब से नहीं जाएगी। विरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे जिले में सबसे पहले भोपा के गेहूं क्रय केंद्र सहकारी संघ पर सोमवार को किसान का गेहूं खरीदा गया है। ठेकेदार मुशर्रफ अली, रिहान, इमरान, मनव्वर आदि गेहूं क्रय केंद्र पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें