फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग-व्यायाम स्वस्थ शरीर की कुंजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड जूनियर हाईस्कूल में योग साधना केंद्र पर भारतीय योग संस्थान का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि योग, व्यायाम भारत में प्राचीन है। निरंतर योग, व्यायाम करने से शरीरिक, मानसिक कष्ट दूर होते हैं। इस दौरान साधक-साधिकाओं ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने ओउम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। उन्होंने ताडासन, अद्र्ध चक्रासन के साथ त्रिकोण आसन कराए। योग शिक्षक दिनेश कुमार ने कोणासन, वज्रासन व शशांक आसन कराए। केंद्र प्रमुख राजसिह पुंडीर ने योग मंजरी के महत्व पर प्रकाश डाला। सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि योग से निरोगी रहा जा सकता है। विश्वभर में योग की ख्याति बढ़ी है। क्योंकि इसमें प्राकृतिक रुप से स्वास्थ्य होने की क्रियाएं है। सोमपाल वर्मा, सत्यवीर पंवार व सरिता धीमान ने भजन प्रस्तुत किए। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा ने तथा संचालन सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया। प्रेम सिंह राणा एडवोकेट, डॉ जीत सिंह तोमर, विपिन शर्मा, राजमोहन, तेजपाल सिंह, मास्टर यशपाल सिंह, वेदप्रकाश, महेंद्र जैन, रेखा शर्मा, सरला व राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें