फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे-रोडवेज को 50 लाख का फटका

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे-रोडवेज को 50 लाख का फटका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में हुए उपद्रव में सड़क, रेल यातायात का पहिया पटरी से उतर गया। जगह-जगह हिंसा सामने आने के बाद बसों को जहां-तहां रोक दिया गया, वहीं रेलवे संचालन भी गड़बड़ा गया। दिल्ली से कंट्रोल रूम ने मुजफ्फरनगर में अप-डाउन की सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने अनहोनी के डर से रोडवेज बसों के संचालन पर ब्रेक लगा दिए। सोमवार को रेलवे और रोडवेज को उपद्रव के कारण करीब 50 लाख का फटका लगा है।
दलित संगठनों ने सोमवार सुबह से ही शहर की व्यवस्था को कब्जे में कर लिया। हर चौराहा जाम करने के साथ रेलवे स्टेशन पर भी आवाजाही रोक दी। कई बसों के शीशे तोड़ दिए गए। महावीर चौक पर भीड़ बेकाबू होने के कारण प्रशासन ने बसों को राणा चौक से हाइवे की ओर डायवर्ट कर दिया गया। बस जैसे ही शहर में पहुंची तो उपद्रवियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई बसों के शीशे तोड़ दिए गए। इसके अलावा काठगोदाम से पानीपत जा रही मुजफ्फरनगर डिपो की बस को आग के हवाले कर दिया गया। चालक विकास और परिचालक अजय के साथ मारपीट की गई। दोनों भागकर जान बचाई। इसके अलावा उपद्रव को देखते हुए प्रशासन ने बसों के संचालन पर रोक लगा दी। डिपो पर पीएसी तैनात की गई। मेरठ, हापुड और बुलंदशहर में भी मुजफ्फरनगर डिपो की बसों में तोड़फोड़ की गई है। सोमवार को डिपो को करीब 25 लाख रुपये का फटका संचालन प्रभावित होने से लगा है। जबकि 15 लाख से अधिक का नुकसान बसों में किया गया है। इसके अलावा सुबह करीब 11 बजे बाद से रेलवे संचालन ठप हो गया, जो शाम के सात बजे के बाद पूरी तरह से सुचारु हो सका है। दिल्ली कंट्रोल रूम से जीएम रेलवे ने मुजफ्फरनगर में अप-डाउन की सभी गाड़िय़ों को निरस्त कर वाया शामली, मुरादाबाद निकाला है। इस दौरान कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन बाधित रही है। रेलवे को भी 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, डिजिटल टिकट मशीन तोड़ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज कराएगा विभाग
मुजफ्फरनगर। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि डिपो की बस फूंक दी गई है, कई अन्य शहरों में भी बसों को नुकसान पहुंचाया गया है। इसकी डिटेल जुटाई जा रही है। नुकसान का आकलन करने के बाद विभाग रिपोर्ट दर्ज कराएगा। संचालन शाम छह बजे तक बंद रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें