खतौली। मीरापुर-खतौली मार्ग पर सोमवार की रात को ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
मवाना निवासी योगेश कुमार पुुत्र सतीश अपने दो अन्य साथियों राहुल और नीरज के साथ सोमवार की रात करीब 9 बजे अपनी इंडिका कार में गांव देवल से अपनी रिश्तेदारी से होकर मेरठ जा रहे थे। मीरापुर-खतौली मार्ग पर ट्रक ने कार में सामने से टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि टक्कर लगने से कार सडक़ किनारे पलटने से बाल बाल बची। हादसे में कार में बैठे तीनों लोग घायल हो गए। गुजरने वाले राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाल करके एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हादसे की अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।