फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में किसान गोष्ठी व गन्ना प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। शुगर मिल परिसर में किसान गोष्ठी व गन्ना प्रदर्शनी आयोजित की गई। गोष्ठी में गन्ने की फसल के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई साथ ही क्षेत्र के 11 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मिल परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी का शुभारंभ शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने किया। गोष्ठी में साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने वाले प्रगतिशील किसान जुल्फकार, रईसो, एजाज नकली सिंह, उमरदीन, सनस पाल, भोपाल, शिवचरण, सुमित, कालूराम, अलमू को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में उपाध्यक्ष ने किसानों से अगेती प्रजाति 0238, 0118, कोजा 85 का गन्ना बोने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे अपनी मिट्टी की जांच कराकर उसमें आवश्यक तत्वों की पूर्ति करें। फसल चक्र अपनाएं, जैविक खादों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। गन्ना बुआई के समय जिंक का प्रयोग करें। उन्होंने किसानों को बताया कि शुगर मिल द्वारा मिल से निकलने वाली मैली किसानों को मुफ्त में दी जा रही है, जिन किसानों के पास अगेती प्रजाति के गन्ने का बीज उपलब्ध नहीं है, वे मिल से संपर्क करें उन्हें बीज उपलब्ध कराया जाएगा। गोष्ठी में गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, गेट रिचार्ज प्रदीप राठी, ओएन तिवारी, जेएन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर घनश्याम प्रधान, चौधरी नेपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, ऋषिपाल भगत जी, ओमपाल सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें