फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वंयसेवकों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 64वीं जयंती के उपलक्ष्य में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। स्वयं सेवकों ने अस्पताल के वार्ड, परिसर और कमरों में सफाई की। वक्ताओं ने कहा कि सफाई से स्वच्छ और स्वच्छता से स्वस्थ्य रहा जा सकता है। शुभारंभ विधायक कपिलदेव अग्रवाल सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा, सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल, संयोजक हरीश कुमार एवं क्षेत्रीय संचालक सेवादल संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सफाई के प्रति शपथ ग्रहण कराई गई। सफाई अभियान में नगर समेत आसपास से आई साध-संगत एवं निरंकारी सेवादल के स्वयं सेवकों ने अस्पताल के विभिन्न स्थानों पर सफाई की। इस दौरान रोगियों और तीमारदारों को भी सफाई के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।
विज्ञापन


रक्तदान शिविर 50 ने लिया भाग
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मिडटाउन के तत्वावधान में वृंदावन गार्डन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप में एक बच्चे को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा रहे। वक्ताओं ने कहा कि रक्त दान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं होता है। कार्यक्रम में 50 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन सुनील अग्रवाल, निषांक जैन, मनीष अग्रवाल, उमेश गोयल, विपुल भटनागर, आकाश गुप्ता, सुषोभ बिंदल, भुवनेश गुप्ता, राकेश राठी, आरसी मिश्रा, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें