फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह विज्ञान के पेपर में आए लेटेस्ट सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। बेटियों ने परीक्षा का आगाज किया। गृह विज्ञान के पेपर में इस बार काफी आसान मौजूदा दौर के सवाल पूछे गए हैं, जो सिलेबस के साथ-साथ आम दैनिक क्रिया में शामिल हैं। पेपर में ध्वनि के साथ वायु प्रदूषण पर सवाल आया है। खास यह है कि ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट तो वायु प्रदूषण पर एनजीटी सख्त है। यह दोनों ही सवाल पूछे गए हैं।
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट सख्त है। जिसके चलते धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की अनुमति दी जा रही है, जबकि बढ़ते वायु प्रदूषण पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का कड़ा रुख है। एनसीआर में इस बार दीवाली पर पटाखों पर रोक लगाई गई। यह दोनों की मुद्दे लेटेस्ट हैं और लगातार कार्रवाई में शामिल हैं। इन दोनों मुद्दों को गृह विज्ञान के प्रश्न पत्र मेें पूछा गया है। कक्षा दसवीं (गृह विज्ञान) के पेपर में पूछा गया है कि ध्वनि प्रदूषण का प्रमुख कारण है, इसमें साइकिल, रिक्शा और लाउडस्पीकर के ऑप्शन दिए गए थे। जबकि वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण क्या हैं, इस पर सवाल किया गया है। हालांकि दोनों ही प्रश्न-पत्र सिलेबस में शामिल हैं, जबकि कई प्रकार के टीकों और बीमारियों पर भी सवाल किए गए हैं। पेपर को बेटियों से आसान बताया है। बोर्ड परीक्षा की शुरुआत बेटियों के पेपर से की गई है। सुबह की पाली में पेपर रहा, जिसे हल करने के लिए सवा तीन घंटे का समय दिया गया था।
विज्ञापन


पेपर के कुछ मुख्य सवाल
- पारिवारिक बजट का मुख्य मद है।
- विटामिन सी का उत्तम स्त्रोत है।
- ध्वनि प्रदूषण का कारण है।
- हल्दी का दाग छुड़ाने की विधि है।
- निर्जलीकरण का अर्थ है।
- टिटनेस के कारण लिखिए।
- व्यायाम से होने वाले लाभ लिखिए।
- कपड़ों पर प्रेस करना क्यों आवश्यक है।
- रोग प्रतिरक्षा से आप क्या समझते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें