फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीयत उलेमा हिंद की बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (ब्यूरो)। मदरसा दारुल शाह वली उल्लाह में शनिवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि जमीयत ने हमेशा सौहार्द के प्रयास किये है। वर्ष 2013 के बाद क्षेत्र में विभिन्न सौहार्द के कार्यक्रम किए गए। जमीयत के लोगों ने दंगे में बेघर लोगों को बसाया है। जमीयत के महासचिव कारी जाकिर के बयान का सभी उलमा ने समर्थन किया। लाउडस्पीकर के लिए न्यायालय के फैसले का पालन करने को कहा गया। बैठक में तीन तलाक के लिए कहा गया कि शरीयत हमारे लिए अव्वल दर्जा रखती है। इस दौरान वसीम रिजवी के ब्यान की निंदा की गई। बैठक में मौलाना माज कासमी, मो इसराईल, अयूब त्यागी, वसीम, इरफान, गय्यूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किए
बुढ़ाना (ब्यूरो)। गांव मदीनपुर में स्कूली बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। रेडक्रास सोसाइटी के संरक्षक डा. राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपडे़, जर्सी एवं कैंप वितरित किए गए। मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने कहा कि हमें जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए। ऐसे नेक कार्य के लिए सभी नागरिकों को आगे आना चाहिए और अपने घर में रखे पुराने गर्म वस्त्र जरूरतमंदों को दें। इस दौरान शिवराज सिंह, पूरण सिंह, रविंद्र, साजिदा, अंजुम, गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें