फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटों की बरसात के बाद रिजल्ट पर टिकी निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
वोटों की बरसात के बाद रिजल्ट पर टिकी निगाहें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में 63.8 प्रतिशत मतदान में वोटों की बरसात से जहां प्रशासन खुश है, वहीं परिणाम को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हैं। चुनावी परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी हैं। प्रशासन भी मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। शहर, खतौली, बुढ़ाना और जानसठ में दस निकायों के अध्यक्ष और सभासदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन

एक दिसंबर को दस निकाय में नई सरकार का गठन होगा। शहर में पहली बार पालिकाध्यक्ष की कमान महिला के हाथ में होगी। प्रमुख सियासी दलों में सभी प्रत्याशी शिक्षित हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण मतदाताओं ने वोट डाले। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सबने लोकतंत्र के पर्व में भाग लिया। इसके चलते जनपद में मतदान 63.8 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस पर प्रशासन ने खुशी जताई है, मगर प्रत्याशियों के चेहरों पर परिणाम को लेकर बेचैनी भी है। हालांकि मतगणना को लेकर प्रशासन भी पूरी तैयारियों में जुट गया है। नवीन मंडी में जनपद पालिका, चरथावल और पुरकाजी नगर पंचायत के परिणाम के लिए गिनती की जाएगी। जानसठ में जानसठ, भोकरहेड़ी और मीरापुर नगर पंचायत के परिणाम के लिए मतगणना होगी। बुढ़ाना में बुढ़ाना के साथ शाहपुर, सिसौली नगर पंचायत के लिए भी अध्यक्ष और सदस्यों के पद पर पड़े वोट गिने जाएंगे। उधर, खतौली में अकेले पालिका परिषद की ही गिनती रखी गई है। मतपेटियों की सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें