फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रांसफार्मर में फाल्ट होने से सात पशु मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के ग्राम गोधना में ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट से घबराकर सात पशुओं की मौत हो गई। मौके पर पहुंची विद्युत निगम की टीम से ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। गांव के 11 हजार की लाइन के ट्रांसफार्मर में अचानक फाल्ट हो गया। जिसके पास ही मान भाट्टी के घेर में बंधी दो गाय और पांच भैंसों की घबराहट से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पशु विभाग और विद्युत निगम को दी। मौके पर पहुंचे डॉ. यामीन अहमद और मोहित कुमार ने मृत पशुओं का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों का मानना है कि अचानक तेज धमाके से पशुओं को हार्टअटैक होने का अंदेशा है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे विद्युत निगम के जेई से पीड़ित ग्रामीण को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें