खतौली (मुजफ्फरनगर)।
एसडीएम के निर्देश पर सीओ और इंस्पेक्टर ने पुलिस बल, पालिका कर्मचारियों को साथ लेकर प्रत्याशियों के बोर्ड, झंडे उतरवाए। इस दौरान पुलिस ने प्रत्याशियों के प्रचार में लगी दो ई-रिक्शा को भी पकड़ी।
बुधवार को सीओ और इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों जिनमें जीटी रोड, बुढ़ाना रोड, पैठ रोड़ आदि के अलावा गली व मोहल्लों में पहुंचे। एसडीएम के निर्देश पर सीओ ने पालिका कर्मचारियों से पालिका अध्यक्ष पद व सभासद पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बोर्ड, बैनर, झंडे उतारकर अपने कब्जे में ले लिए। सीओ ने यह अभियान तीन चार घंटे लगातार चलवाया।