फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चरथावल के गांव पिलखनी में आए सहारनपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया गया है कि उसकी नौकरी लगवाने के नाम पर लेन देन का मामला चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे मेेें लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। इस संबंध में दो युवकों को भी थाने में बैठाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी युवक ने नौकरी लगवाने के लिए सहारनपुर के थाना नानौता के गांव कुुड़ाना संजय उर्फ सचिन पुत्र रोहिताश को रुपये दिए थे, मगर नौकरी नहीं मिल सकी। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी चल रही थी। संजय गत दिवस क्षेत्र में आया था तो उसे पिलखनी के युवकों ने पकड़ लिया और चरथावल पुलिस के पास लेकर आ गए। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। पुलिस ने पाया कि युवक संजय की उल्टियां हो रही थीं। इस पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाने की बात कही। पिलखनी वालों ने उसे चरथावल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत बिगड़ती गई। उसे लेकर जिला अस्पताल आए, यहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर चरथावल जीसी शर्मा ने बताया कि युवक की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मेें ले लिया है। फिलहाल पुलिस को मृतक के परिजनों के आने का इंतजार है। उधर, पुलिस ने दो युवकों को थाने बैठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें