कार्यशाला में दिए गए शिक्षकों को टिप्स
मुजफ्फरनगर।
एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में शिक्षण पद्धति पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कक्षा प्रबंधन विषय पर आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को पढ़ाने के टिप्स दिए गए।
कार्यशाला का शुभारंभ डायट प्रवक्ता वीरेंद्र अग्रवाल एवं विकास रानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इंचार्ज रेनू गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वीरेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि एक शिक्षक को कक्षा में विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कक्षा में विभिन्न बौद्धिक स्तर के विद्यार्थी होते हैं। कुछ विद्यार्थी शिक्षक की हर बात को समझ लेते हैं। कुछ का समझने में समय लगता है। हर प्रकार के विद्यार्थी को साथ लेकर चलना और उनका मानसिक विकास करना अपने आम में चुनौती पूर्ण काम है। कार्यशाला में शिक्षण कार्य के कई तरीकों के बारे में बताया गया। शिक्षण कार्य को सरल और रोचक बनाने के तरीके बताए। इंचार्ज रेनू गोयल ने वक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला से शिक्षकों के बच्चों को पढ़ाने के तरीके में सुधार आएगा।