फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर मिले गरीबों को आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक आधार पर मिले गरीबों को आरक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौबीसी कुशवाह महासभा की नई कार्यकारिणी को मान्यता दिलाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महासभा देश में आर्थिक आधार पर गरीबों को आरक्षण दिलाने का काम करेगी। इसके लिए पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सबको साथ लेकर आरक्षण के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को मालवीय चौक स्थिति एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में महासभा के अध्यक्ष नरेश राणा ने कहा कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत आदि क्षेत्रों के राजपूत समाज के कुशवाह गोत्र के 24 गांवों को लेकर चौबीसी कुशवाह महासभा का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में बुद्ध सिंह, उदय सिंह, उदयवीर, सुरेश सिंह, रोश कुमार, जगत सिंह, रघुराज सिंह, तरश कुमार, रामवीर, जगपाल सिंह, राज सिंह, धर्मसिंह, अजब सिंह, रन सिंह, सुभाष सिंह, राजकुमार सिंह, सत्यपाल, अक्षय कुमार, योगेश सिंह को संरक्षक बनाया गया है। सुभाष सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शीशपाल, कुलदीप, योगेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, ठाठ सिंह, महासचिव, सतीश, कपिल कुमार, सुधीर कुमार, शीशपाल, महेश, आर्यमन, अजय कुमार को सचिव बनाया गया है। वक्ताओं ने कहा कि देशभर में कुशवाह महासभा आर्थिक आधार पर गरीबों को आरक्षण दिए जाने के लिए आंदोलन करेगी। इसके लिए पदयात्रा निकाली जाएगी। 15 अक्तूबर को गांव मीतली में पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सरजीत सिंह, मुखिया सिंह, रमेशचंद कुशवाह, उदय वीर सिंह, ठाठ सिंह, महीपाल सिंह, मामचंद, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें