महिलाओं का कराया स्वास्थ्य परीक्षण
मुजफ्फरनगर। दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय में 200 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। शिविर में महिलाओं को आयरन और विटामीन की दवाई नि:शुल्क दी गई। जिला प्रभारी वर्षा कौशिक और संयोजिका वंदना वर्मा ने कहा कि उपाध्याय ने गरीबों की सेवा का संदेश दिया है। भाजपा सेवा के हर क्षेत्र में काम कर रही है। महिलाओं के शिविरों से आम महिलाओं को सीधे लाभ हो रहा है। कविता गौतम, अर्चना, सरिता गौड, ब्रजेश देवी, ललिता त्यागी आदि रहे।
जीजा बाई जैसी मां चाहिए
मुजफ्फरनगर। विहिप के प्रांतीय सह संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज ने कहा कि आज समाज के जीजा बाई जैसी मां और शिवाजी जैसे पुत्रों की आवश्यकता है। मालवीय चौक पर संघ कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि हमें संवेदनशील मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र, जिला संगठन मंत्री मनीष, जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल, अमित गुप्ता, अनुज त्यागी, चिराग, प्रताप त्यागी, विकास अग्रवाल, सन्नी, कपिल, उदय, आदित्य आदि रहे।