फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर कब्जे को लेकर महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर कब्जे को लेकर महिलाओं का हंगामा
विज्ञापन

भोपा(मुजफ्फरनगर)। दुकान पर कब्जे को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पिछले काफी समय से मामला चला आ रहा है। पुलिस के मुताबिक भोपा निवासी इंद्रपाल ने अपनी दुकान का बैनामा अपने छोटे भाई के नाम कर दिया था। पता लगने पर इंद्रपाल की पत्नी सुमन ने अपना हक बताते हुए बैनामे का विरोध किया। इसी विवाद में शनिवार को इंद्रपाल की भाभी सहित आधा दर्जन महिलाएं दुकान पर कब्जा लेने पहुंच गईं। इसकी भनक जब झ्ंद्रपाल की पत्नी को लगी, तो वो भी मौके पर पहुंच गई। दोनों ओर से महिलाओं में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। हंगामे की सूचना 100 नंबर पर दी गई। भोपा पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिलाओं को थाने आने को कहा। भोपा थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को एसडीएम जानसठ के यहां अपना अपना पक्ष रखने को भेजा, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शांतिभंग में सात का किया चालान
भोपा(मुजफ्फरनगर)। अतिसंवेदनशील मामलों में भोपा पुलिस ने सात लोगों का शांतिभंग में चालान किया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली में पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है, जिसमें दो लोगों की हत्या और कई लोग घायल हो चुके हैं। इसी विवाद के चलते शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट और कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्ष भोपा थाना पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, नहीं मानने पर पुलिस ने एक ओर से जगत सिंह, प्रशांत, निशात तथा दूसरे पक्ष से रविंद्र और सन्नी का शांतिभंग में चलान कर दिया है। दूसरी ओर चर्चित गांव सीकरी में शांतिभंग करने का प्रयास कर रहे गांव के ही जमशेद और भुद्दसीर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें