बारिश से सड़कें जलमग्न, लोगों ने झेली परेशानी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मूसलाधार बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गईं। मोहल्लों में नालो ओवरफ्लो होने से सड़कों पर पानी भर गया था। सड़क पर पानी भरने से वाहनों के पहिये थम गए थे। लोगों ने बारिश होने पर गरमी से राहत महसूस की। बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
बृहस्पतिवार शाम को एक घंटा मूसलाधार बारिश हुई। नगर पालिका की ओर से नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से नाले ओवरफ्लो हो गए थे। नालों का पानी जीटी रोड व गली मोहल्लों की सड़कों पर बहने लगा था। देखते ही देखते सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गई थी। जीटी रोड पर पानी भरने से वाहनों के पहिये थम गए थे। मोहल्ला बिददीबाड़ा में सड़क जलमग्न होने से दुकानदारों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी।
मोहल्ला सैनीनगर, गणेशपुरी, नई आबादी, सराफत कालोनी आदि मोहल्ले में भी सड़कों पर पानी भर गया था। सड़कों पर पानी भरने से कई मकानों के अंदर भी पानी घुस गया था। जिससे परिवार के लोगों को पानी बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।