फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका
विज्ञापन

जानसठ/सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। गोरखपुर में हुई बच्चों की मौत के बाद गैर जिम्मेदाराना बयान को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर सीएम का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने गांव नंगला कबीर गांव के सामने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के गैर जिम्मेदाराना बयान का विरोध किया। बाद में युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने राहुल राणा के नेतृत्व में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर सीएम का पुतला फूंका। साथ ही दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। मौके पर सुभाष पंवार, ओमवीर, दीपक, यथार्थ, वैभव, गौरव, अनित, बालिन्द्र, टिंकू, सुबोध, बोबी, रजत, अंकित, उपेंद्र मुंशी, कमरपाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर, इंस्पेक्टर सुभाष सिंह का कहना है कि कि ऐसा कोई भी मामला मेरी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें