फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रेन में सफर पड़ सकता है सेहत पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में स्वाइन फ्लू से दहशत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वाइन फ्लू के फैलने से जिले में दहशत का माहौल है। एक माह में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 50 मरीज पाए गए हैं।
कभी धूप और कभी छांव के मौसम ने नमी बढ़ा दी है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बरसात बनी रहने से क्षेत्रों में भी पानी भरा पड़ा है। जिस कारण कई बीमारियां पैदा हो रही है। जिसमें डेंगू, मलेरिया के साथ सबसे घातक स्वाइन फ्लू की बीमारी ने पांव पसार दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रोजाना बस, ट्रेन का सफर करने वालों में स्वाइन फ्लू के लक्षण फैलने के 100 प्रतिशत चांस है, जिसमें दर्जनभर इसकी चपेट में आ चुके हैं। बस और ट्रेन में आमतौर पर स्टॉप-दर-स्टॉप यात्री उतरते और चढ़ते है, जिनमें एक भी फ्लू की चपेट होगा तो दूसरे यात्री में इसके फैलना खतरा अधिक है। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ वीके सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों की तादात बढ़ गई है। अगस्त माह में करीब 48 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 20 से अधिक ब्लड स्लाइड रखी हैं, जिन्हें बुधवार को जांच के लिए भेजा जाएगा। अभी तक मिले मरीजों में अधिकांश यात्रा करने वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रेस्पांस टीम को किया गया अलर्ट
मुजफ्फरनगर। जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर स्वाइन फ्लू को लेकर रेस्पांस टीम बना दी गई है। यह टीम सीएचसी, पीएचसी पर आने वाले जुकाम, बुखार को मानीटरिंग कर रहे हैं। मरीजों को पहले सामान्य दवाईयां दी जाती है। यदि आराम नहीं मिल पाता तो उसका ब्लड सैंपल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें